Posts

Showing posts from March, 2021

Bank of Baroda

Image
  बैंक ऑफ बड़ौदा का कर्ज हुआ सस्‍ता, जानिए कितनी दी राहत बैंक की नई दरें 15 मार्च 2021 से प्रभावी हो गई हैं. एक नज़र पिछले हफ्ते बीओबी ने सभी अवधि के लिए अपने मार्जिनल कॉस्‍ट ऑफ फंड्स बेस्‍ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) को यथावत रखा था. By  ET Online Mar 16, 2021, 09:18 AM IST मुंबई :  सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने रेपो रेट से लिंक्‍ड ब्याज दर में कटौती की है. देश के तीसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक ने इन दरों को 0.10 फीसदी घटाया है. इस कटौती के बाद रेपो लिंक्‍ड लेंडिंग रेट (आरएलएलआर) 6.85 फीसदी से घटकर 6.75 फीसदी पर आ गए हैं. नई दरें 15 मार्च 2021 से प्रभावी हो गई हैं. बैंक के इस कदम के बाद उसके सभी रिटेल लोन सस्‍ते होंगे. इनमें होम, एजुकेशन, पर्सनल और कार लोन इत्‍यादि शामिल हैं. ग्राहकों को इससे फायदा होगा. बैंक ने बताया है कि इस संशोधन के बाद होम लोन पर ब्याज दर 6.75 फीसदी और कार लोन पर 7 फीसदी हो गई है. वहीं एजुकेशन लोन पर ब्याज 6.75 फीसदी होगा. ADVERTISEMENT इसे भी पढ़ें :  कैसा है प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का अब तक का रिपोर्ट कार्ड? बीओबी के महाप्रबंधक हर...